मुख्य विषयवस्तु में जाएं

                                                                                                                                                   

स्क्रीन रीडर   

RTI Logo  रोजगार विवरण      

अंग्रेजी

   ए+   ए-




हमारे बारे में>> इतिहास >>

इतिहास

अक्टूबर 1959 में स्थापित, केन्द्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआइओ) को समकालीन प्रौद्योगिकियों और तकनीकी सहायता के माध्यम से देश में स्वदेशी उपकरण उद्योग के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए गठित किया गया था।

प्रारंभ में, नई दिल्ली में स्थित,सीएसआईओ को 1962 में चंडीगढ़ (सिटी ब्यूटीफुल) में स्थापित किया गया। सीएसआईओ कैम्पस लगभग 120 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें कार्यालय भवन, अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाएँ, इंडो-स्विस ट्रेनिंग सेंटर (ISTC)और एक आवास परिसर शामिल है। दिसम्बर 1967 में चार मंजिला इमारत और साथ में चलने वाली कार्यशालाओं का उद्घाटन किया गया। 1976 में आर एंड डी डिवीजनों, लाइब्रेरी आदि के लिए एक अन्य चार मंजिला ब्लॉक का निर्माण किया गया।

अस्सी के दशक के दौरान, संस्थान के चुनौतीपूर्ण और उभरते क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयोगशाला भवनों और अवसंरचनात्मक सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया गया। सितंबर 1994 में एक अलग प्रशासनिक ब्लॉक का उद्घाटन किया गया।

उच्च स्तर की तकनीकीविदो की निरंतर बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दिसंबर 1963 में इंडो-स्विस ट्रेनिंग सेंटर (आई एस टी सी )को स्विस फाउंडेशन फॉर टेक्निकल असिस्टेंस, ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड के सहयोग से शुरू किया गया ।





First|Last
Last Updated on: 2020-06-12 10:30:42

टेक्नोलॉजीज

प्रौद्योगिकी भागीदार

                                                                                                       

अनुसंधान सुविधाएं



Image Not Found   Image Not Found Image Not Found Image Not Found   Image Not Found   Image Not Found   Image Not Found   Image Not Found    Image Not Found    Image Not Found